{"_id":"0ddbb2c39f6bf185bf47a496e45cdc85","slug":"two-killed-in-accident-hindi-news-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में दो की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में दो की जान गई
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Sat, 20 Feb 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अटरिया इलाके में शुक्रवार रात हाईवे किनारे खड़े ट्रक में टैंकर घुसने से चालक की मौत हो गई। वहीं संदना में एक बाइक चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा घुसा, जिससे उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन
अटरिया थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर विनायक पेट्रोल पंप के पास एक ट्रक खड़ा था। रात करीब डेढ़ बजे एक तेज रफ्तार टैंकर खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसा, जिससे टैंकर चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। उसकी पहचान बुलंदशहर के टकोर थाना क्षेत्र के रोहिनी सलोनी निवासी मनीष (32) पुत्र हरि प्रसाद के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि परिवारीजनों को सूचना दे दी गई हैं।
विज्ञापन
मछरेहटा इलाके के भवनामऊ गांव निवासी दिनेश कुमार (25) पुत्र सुंदरलाल शुक्रवार की शाम बाइक पर सवार होकर संदना इलाके के लालपुर में अपनी रिश्तेदारी में एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था।
जब वह संदना इलाके में रालामऊ गांव के निकट पहुंचा, तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़ी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा घुसी। हादसे में दिनेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर परिवारीजन व पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।