{"_id":"711dee35a44cd10c4449206607bfbc3e","slug":"two-killed-by-eating-poisonous-substance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीला पदार्थ खाने से दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीला पदार्थ खाने से दो की मौत
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
हरगांव थाना क्षेत्र के झरिया निवासी श्याम लाल (65) ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिवार के सदस्यों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान श्याम लाल ने दम तोड़ दिया। परिवार के सदस्यों का कहना है कि उसने दवा के धोखे में जहरीला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन
उधर, मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ग्रिसवल ग्रंट निवासी संतोष सिंह (45) ने परिवार में कहासुनी होने पर जहरीला पदार्थ खा लिया। जब उसकी हालत बिगड़ी, तब परिवार ने उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर संतोष सिंह ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन