{"_id":"67f41c1cc66b911b690ac194","slug":"two-hospitals-found-running-illegally-were-shut-down-sitapur-news-c-102-1-stp1003-129804-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: अवैध रूप से चलते मिले दो अस्पताल कराए बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: अवैध रूप से चलते मिले दो अस्पताल कराए बंद
Tue, 08 Apr 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 08 Apr 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। रजिस्ट्रेशन नोडल अधिकारी डॉ. इमरान खान व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. अरविंद बाजपेई के नेतृत्व में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अवैध अस्पतालों के विरुद्ध अभियान चलाया।
मर्सी हॉस्पिटल व न्यू एएस हॉस्पिटल का संचालन बंद करा दिया। वहीं नेशनल हॉस्पिटल, एपेक्स हॉस्पिटल को नोटिस देकर तीन दिन में प्रपत्र देने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों के मुताबिक कार्रवाई के दौरान न्यू एएस हॉस्पिटल ने शटर बंद कर लिया।
स्वास्थ्य विभाग की टीम काफी देर तक बाहर खड़ी रही। काफी देर बाद अस्पताल का शटर खोला गया, तब तक मरीजों को अस्पताल से हटा दिया गया, हालांकि मरीजों के तीमारदार अस्पताल में ही मौजूद मिले। डॉ. इमरान खान ने बताया कि चार अस्पतालों की जांच की गई है। इसमें से दो का संचालन बंद कराया गया। दो अन्य अस्पताल संचालकों कागज न दिखाने पर नोटिस दिया गया।