फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   two died in accident

हादसे में दो की मौत

Mon, 22 Feb 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Mon, 22 Feb 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन

अगर किसी का अंतिम समय आ जाए तो उसे टाला नहीं जा सकता। सिधौली में शनिवार रात हुए हादसे में भी कुछ ऐसा ही हुआ। सिधौली में हाईवे पर सिंह ढाबा के निकट एक तेज रफ्तार बस ने बाइक में टक्कर मार दी।

विज्ञापन


बाइक पर बैठे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे युवक को आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भेज दिया पर रास्ते में एंबुलेंस भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे एंबुलेंस में सवार युवक ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


दोनों लखनऊ के निवासी थे। खबर पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी। लखनऊ के कल्यानपुर स्थित शिवानी विहार निवासी गौरव सिंह (20) पुत्र रवींद्र मोहल्ले के ही अपने दोस्त अमन (20) के साथ बाइक से शनिवार को सिधौली आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उसके साथ दूसरी बाइक पर दो अन्य साथी भी थे। देर शाम ये लोग लखनऊ जा रहे थे। तभी सिधौली इलाके में हाईवे पर सिंह ढाबा के निकट एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने इनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर सवार गौरव की मौके पर ही मौत हो गई।

उसका शव भी क्षत-विक्षत हो गया। जबकि बाइक पर बैठा साथी अमन गंभीर रूप से जख्मी हो गया। गौरव के साथ दूसरी बाइक से चल रहे उसके साथियों ने बस का पीछा कर उसे रोक लिया। इन लोगों ने पुलिस व परिवारीजन को भी सूचना दी।

बताते हैं कि आसपास के लोगों की मदद से हादसे में जख्मी अमन को एंबुलेंस के जरिए लखनऊ ले जाया जा रहा था। लखनऊ में एंबुलेंस भी किसी वाहन से टकराकर पलट गई।


इससे एंबुलेंस से ट्रॉमा सेंटर जा रहे अमन की हालत और बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed