फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Two arrested with 50 lakh smack

50 लाख की स्मैक के साथ दो गिरफ्तार

Mon, 07 Feb 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Two arrested with 50 lakh smack
सीतापुर। शहर कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से भारी मात्रा में स्मैक बरामद हुई है। पुलिस का कहना है कि बरामद हुई स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 50 लाख है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाल टीपी सिंह बताया कि पुलिस इलाके में चेकिंग कर रही थी। इस बीच सूचना मिलने पर शहर कोतवाली, स्वाट टीम ने इलाके में दबिश दी।
वहां से महमूदाबाद इलाके के श्यामलाल निवासी प्रेम उर्फ जंगली, सराबगी टोला निवासी सोनू चौधरी उर्फ मोनिस हुसैन को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए दोनों आरोपियों के कब्जे से 588 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी प्रेम महमूदाबाद कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ कई केस दर्ज हैं।
विज्ञापन

मामले में दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। आरोपियों के कब्जे से बरामद स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 50 लाख है। स्मैक तस्करों से पूछताछ में बाराबंकी कनेक्शन का मामला सामने आया है। पुलिस की माने तो आरोपियों ने कुबूला कि बाराबंकी के रामनगर इलाके के सुढ़ियामऊ के रहने वाले लोगों का जैदपुर क्षेत्र के टिकरा निवासी कुछ लोगों से संपर्क था। सुढ़ियामऊ का व्यक्ति उन लोगों से स्मैक लेने के बाद उसे इन लोगों को देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed