{"_id":"684aa021134390527c09e281","slug":"truck-overturned-after-tyre-burst-national-highway-three-buried-one-dead-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: राष्ट्रीय राजमार्ग पर टायर फटने से पलटा ट्रक, तीन दबे, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: राष्ट्रीय राजमार्ग पर टायर फटने से पलटा ट्रक, तीन दबे, एक की मौत
Thu, 12 Jun 2025 03:41 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 12 Jun 2025 03:41 PM IST
सार
सीतापुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर एक तेज रफ्तार ट्रक का टायर फट गया, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दुकानों पर पलट गया। इस हादसे में एक की मौत हो गई।
विज्ञापन
सीतापुर में ट्रक पलटने से एक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रामकोट थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर बृहस्पतिवार को खगेशियामऊ गांव के पास शाहजहांपुर की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक का टायर फट जाने से ट्रक अनियंत्रित होकर रोड किनारे बनी दुकानों पर पलट गया। जिससे ट्रक के नीचे तीन लोग दब गया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने आनन फानन में पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों व क्रेन की मदद से रेस्क्यू कर घायलों को ट्रक ने नीचे से निकाला। काफी मशक्कत के बाद निकाले गए लोगों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- Amar Ujala Event Live: अमर उजाला के मंच पर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मेधावियों को करेंगे सम्मानित
विज्ञापन
ये भी पढ़े- UP: सीएम योगी ने मेधावियों को किया सम्मानित, बालिकाओं की सराहना कर बोले- बालक भी खूब मेहनत करें
इलाज के दौरान गंभीर रुप से घायल दुकानदार पूरन ने दम तोड़ दिया। वहीं, अन्य दो घायलों का इलाज जारी है।