फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Tried gang rape by tying hands and feet of bride's sister

दुल्हन की बहन के हाथ-पैर बांध गैंगरेप की कोशिश

Fri, 22 Apr 2022 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Tried gang rape by tying hands and feet of bride's sister
महमूदाबाद में लोगों को समझाती एसडीएम। -संवाद - फोटो : SITAPUR
महमूदाबाद (सीतापुर)। विवाह समारोह के दौरान बीती रात दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने दुल्हन की बहन के हाथ-पैर बांधकर सामूहिक दुुष्कर्म का प्रयास किया। परिजनों ने जब उसकी तलाश की तो वह एक टैंपों में रस्सी से बंधी मिली। घटना महमूदाबाद क्षेत्र की है। गुरुवार सुबह परिजनों ने कस्बे में जमकर हंगामा किया। मामला दो समुदायों का होने के कारण भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

बुधवार रात महमूदाबाद क्षेत्र में एक युवती की शादी थी। कार्यक्रम के दौरान दुल्हन की 12 वर्षीय बहन अचानक लापता हो गई। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। एक टैंपों के अंदर वह रस्सी से बंधी मिली। उसके हाथ, पैर रस्सी से बंधे थे। परिजन आननफानन उसको घर लेकर आ गए। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। परिजनों ने मोहल्ले के शादिक, अजीम, पुत्तन व अतीक पर आरोप लगाया। वैवाहिक कार्यक्रम में कोई खलल न हो इसलिए परिजन शांत हो गए। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे सैकड़ों लोगों के साथ परिजन रामकुंड चौराहे पर स्थित पटेल प्रतिमा के पास इकट्ठा हो गए। घटना को लकर हंगामा किया।
विज्ञापन

परिजनों ने आरोप लगाया कि महमूदाबाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। इस कारण उनको मजबूरन जाम लगाना पड़ा। मौके पर एएसपी साउथ एनपी सिंह, एसडीएम, सीओ पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। एएसपी ने आरोपियों पर केस दर्ज कराते हुए परिजनों को सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर परिजन शांत हुए। हंगामे के कुछ देर बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी अवैध रूप से बनाते गोला बारूद
हंगामे की जानकारी होने पर एसडीएम दिव्या ओझा रामकुंड चौराहे पर पहुंची। वहां नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंबरीश गुप्ता के नेतृत्व में लोगों ने सीएम योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया कि जिन पर आरोप लगाया गया है, वे लोग अवैध रूप से गांव में गोला बारूद बनाने का काम करते हैं। आरोपी काफी दबंग हैं, जिससे मोहल्ले वालों में भय रहता है। इस पर एसडीएम ने पुलिस को पूरे मामले की जांच करवाकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
इससे पहले भी हो चुका बवाल
घटना के आरोपी इससे पहले भी अपने इलाके में बवाल कर चुके हैं। परिजनों के अनुसार विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद 12 मार्च को जब मोतीपुर वार्ड के लोग जश्न मना रहे थे, तब आरोपी शादिक व उसके भाइयों ने डीजे बंद कराने को लेकर काफी हंगामा और मारपीट की थी।

चार आरोपी गिरफ्तार
पीड़िता के घर वैवाहिक कार्यक्रम था। इसी दौरान पड़ोस के युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। तहरीर के आधार पर आरोपी पर केस दर्ज कर लिया गया था। बयान के आधार पर तीन अन्य लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें जेल भेज दिया गया है। एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
- एनपी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed