फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Tree fell on three brothers, one died

Sitapur News: तीन भाइयों पर गिरा पेड़, एक की मौत

Fri, 18 Aug 2023 11:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 18 Aug 2023 11:51 AM IST
विज्ञापन
Tree fell on three brothers, one died
सीतापुर - फोटो : अमर उजाला
महमूदाबाद (सीतापुर)। नरापुर गांव में गुरुवार को घर के बाहर खेल रहे तीन मासूमों पर पकरिया का एक पेड़ गिर गया। हादसे में एक मासूम की मौत हो गई। वहीं, दो गंभीर रूप से घायल हो गए। एक बच्चे को लखनऊ ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


गांव के सुखराज के तीन पुत्र अंकुश राज (12), अमर राज (8) व अभिषेक राज (4) गुरुवार को स्कूल नहीं गए थे। दोपहर 12 बजे के करीब तीनों मासूम घर के बाहर लगे पकरिया के पेड़ पर झूला झूल रहे थे। पेड़ की जड़ खोखली हाे चुकी थी। इसी दौरान पेड़ गिर गया। तीनों बच्चे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महमूदाबाद ले गए, जहां चिकित्सकों ने अमर राज को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वहीं, अंकुश को डॉक्टरों ने गंभीर हालत में लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। अभिषेक का इलाज सीएचसी में चल रहा है। पिता सुखराज ने बताया कि अमर प्राथमिक विद्यालय नरापुर में कक्षा दो का छात्र था। वह घर में सबका दुलारा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, सूचना पाकर तहसील से लेखपाल धर्मेंद्र कुमार ने घटनास्थल पहुंचकर जांच की। पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed