{"_id":"685700a7b44f80f93f02120c","slug":"tree-fell-on-the-main-line-power-was-cut-off-for-six-hours-sitapur-news-c-102-1-slko1053-134920-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: मुख्य लाइन पर गिरा पेड़, छह घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: मुख्य लाइन पर गिरा पेड़, छह घंटे गुल रही बिजली
Sun, 22 Jun 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 22 Jun 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
तंबौर(सीतापुर)। लहरपुर से तंबौर जाने वाली मुख्य की बिजली लाइन पर शनिवार को पेड़ गिर गया। इसकी वजह से सुबह गुल हुई बिजली दोपहर में छह घंटे बाद बहाल हो पाई। ग्रामीण इलाकों को बिजली पहुंचाने वाले फीडर अभी भी बंद हैं।
लहरपुर से तंबौर जाने वाली मुख्य लाइन पर लखपड़ा गांव के पास सड़क मार्ग सूखा पेड़ गिर गया। इससे तंबौर इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। यह फाल्ट तंबौर से महज सात किमी की दूरी पर हुआ लेकिन बिजली कर्मचारियों ने इसे सही करने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। ग्रामीण इलाके के तीन फीडर बंद चल रहे हैं। केवल औद्योगिक इकाइयों के फीडर चालू कर दिए गए हैं। एसडीओ सअचल मिश्रा ने बताया कि ग्रामीण इलाके के फीडर बारी-बारी से चलाने की तैयारी चल रही है।