फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Tree broken from the strong thunderstorms

तेज आंधी से पेड़ टूटे, बिजली गुल

Mon, 03 Jun 2019 11:42 PM IST
आलोक alok न्यूज डेस्क, सीतापुर
न्यूज डेस्क, सीतापुर Published by: आलोक alok Updated Mon, 03 Jun 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
जिले में बीती रात आई आंधी से बिजली व्यवस्था चरमरा गई। शहर समेत ग्रामीण इलाकों की आपूर्ति ठप हो गई। शहर में आंधी रुकने के करीब दो घंटे बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में 12 घंटे आपूर्ति ठप रही। सोमवार सुबह क्षतिग्रस्त लाइनों की मरम्मत के बाद ग्रामीण क्षेत्र की आपूर्ति बहाल हो सकी। पावर कॉर्पोरेशन के अफसरों के मुताबिक आंधी से कोई खास नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन


बीती रात करीब 10:43 बजे मौसम ने अचानक करवट बदली। आसमान पर बादल घिर आए और धूल भरी तेज हवा चलने लगी। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। बारिश की उम्मीद भी जगी, लेकिन आंधी से बादल बिना बरसे ही उड़ गए। आंधी थमने के बाद भी तेज हवा चलती रही। जिले में कई जगहों पर तार टूटने व विद्युत लाइन में खराबी के कारण आपूर्ति ठप हो गई। इस दौरान शहर में दो घंटे तक बिजली गुल रही।
विज्ञापन


आंधी रुकने के बाद हवा की गति कम होने पर शहरी की आपूर्ति बहाल कर दी गई। उधर सिधौली, रेउसा, कमलापुर, अटरिया, थानगांव आदि ग्रामीण क्षेत्रों में रात भर बिजली गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। क्षतिग्रस्त लाइनों की मरम्मत कर करीब 12 घंटे बाद इन ग्रामीण क्षेत्रों की आपूर्ति बहाल की जा सकी। पावर कॉर्पोरेशन के अधीक्षण अभियंता एनपी सिंह ने बताया आंधी से कोई खास नुकसान नही हुआ है। जिन ग्रामीण क्षेत्रों में आपूर्ति बाधित हुई थी वहां भी सोमवार को आपूर्ति बहाल करा दी गई है। 

पेड़ गिरने से बाधित रहा यातायात
महमूदाबाद। आंधी के कारण रविवार रात बिलौली से सदरपुर मार्ग पर शारदा सहायक नहर के शेखपुर पुल के करीब बांस के कई पेड़ धराशाई हो गए। इससे यातायात बाधित हो गया।

ग्रामीणों ने अपने उपयोग के लिए बांस काट लिए। लिहाजा, करीब डेढ़ घंटे बाद यातायात बहाल हो गया। वहीं, बिसवां-सदरपुर मार्ग पर जंगल जलेबी का पेड़ गिरने से यातायात ठप हो गया। रात में ही ग्रामीणों ने पेड़ काटकर हटा दिया। करीब दो घंटे बाद यातायात बहाल हो सका। 

पारा दो डिग्री लुढ़का पर गर्मी से नहीं मिली राहत
मौसम का मिजाज बदलने से लोगों को गर्मी से राहत की उम्मीद जगी थी। सोमवार को पारे में गिरावट हुई लेकिन उमस से राहत नहीं मिली। सुबह मौसम सामान्य होने से तेज धूप ने झुलसाना शुरू किया। दोपहर के समय लोग छाते व गमछे के सहारे तपिश से बचाव करते दिखाई दिए।

मौसम में बदलाव का असर तापमान पर जरूर दिखाई दिया। रविवार के मुकाबले सोमवार को दो डिग्री पारा लुढ़कते हुए 38 पर पहुंच गया। लेकिन पारे की गिरावट से गर्मी के तेवर नरम नहीं हुए।


मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मंगलवार को फिर से पारा 40 पार पहुंचने के कारण लोगों को भीषण गर्मी से जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed