{"_id":"6856ff49c54975a90b01dc77","slug":"transformer-lying-damaged-in-chc-since-last-five-days-sitapur-news-c-102-1-slko1053-134929-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: पांच दिन से सीएचसी में खराब पड़ा ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: पांच दिन से सीएचसी में खराब पड़ा ट्रांसफार्मर
Sun, 22 Jun 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 22 Jun 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
सांडा(सीतापुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांडा में पांच दिन से विद्युत सप्लाई बाधित है। भर्ती मरीजों का गर्मी में बुरा हाल है। वहीं टीकाकरण के लिए उपलब्ध वैक्सीन के भी खराब होने का खतरा बना हुआ है।
दो सप्ताह पूर्व सीएचसी का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। अधीक्षक की शिकायत के बाद एक सप्ताह पहले दूसरा ट्रांसफार्मर रखवा दिया गया, लेकिन दूसरे दिन यह भी खराब हो गया। पांच दिन से बिजली बाधित है।
इस वजह से यहां भर्ती मरीज व परिजन तो बेहाल हैं। जरूरत पड़ने पर जनरेटर चलवाया जाता है लेकिन पूरे समय जनरेटर न चलने से मरीज गर्मी में भटकने को मजबूर है। अधीक्षक डॉ. अनिल सचान ने बताया कि सीएचसी में जनरेटर की सुविधा है। वैक्सीन के तापमान को सुरक्षित रखने के लिए जनरेटर चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य केंद्र और आवास पर सप्लाई न होने के चलते काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।