फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Trains will run soon between Sitapur-Lakhimpur

सीतापुर-लखीमपुर के बीच जल्द दौड़ेंगी ट्रेनें

Tue, 04 Jun 2019 11:41 PM IST
आलोक alok न्यूज डेस्क, सीतापुर
न्यूज डेस्क, सीतापुर Published by: आलोक alok Updated Tue, 04 Jun 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर से लखीमपुर के बीच कुछ ही दिनों में ट्रेनें दौड़ने लगेंगी। जून के अंत तक इस रेल लाइन पर संचालन शुरू किए जाने की उम्मीद है। मंगलवार को रेल लाइन का निरीक्षण करने आए मुख्य अभियंता ने इसी माह के आखिर तक रेल संचालन चालू होने के संकेत दिए हैं। इससे पहले मार्च में रेल ट्रैक का सीआरएस हो चुका है। सीआरएस के बाद भी रेल ट्रैक अब तक लावारिस पड़ा रहा। लिहाजा, अब फिर से निरीक्षण किया गया है।
विज्ञापन


वर्ष 2016 में आमान परिवर्तन के लिए सीतापुर से लखीमपुर के बीच रेल संचालन बंद कर दिया गया था। छोटी से बड़ी लाइन होने के बाद जनवरी 2019 में लखनऊ से सीतापुर के मध्य रेल संचालन शुरू कर दिया गया था। सीतापुर से लखीमपुर के बीच अब तक संचालन शुरू नहीं किया जा सका है। मंगलवार को पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य अभियंता एसके पांडेय, महाप्रबंधक सिग्नल श्रीकांत सिंह और महाप्रबंधक परिचालन एके सिंह ने सीतापुर से लखीमपुर के बीच रेल ट्रैक का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


अफसरों की टीम सीतापुर में 75 नंबर गेट से ट्रॉली पर सवार होकर लखीमपुर के लिए रवाना हुई। सफर के दौरान अफसरों ने ट्रैक, सिग्नल के अलावा रेलवे स्टेशनों के प्लेटफार्मो पर यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान मुख्य अभियंता ने जून माह के अंत तक सीतापुर से लखीमपुर के बीच रेल संचालन शुरू किए जाने के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफसरों ने बताया मार्च में सीआरएस होने के बाद एक महीने तक रेल संचालन चालू नहीं होने से यह निरीक्षण किया जा रहा है। उनके निरीक्षण में वीना सिंह, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी अनिल कुमार, यातायात निरीक्षक शिशिर श्रीवास्तव, स्टेशन अधीक्षक एके शुक्ला आदि शामिल रहे।

कॉलोनी के लिए यार्ड से होकर बनेगा रास्ता
मुख्य अभियंता ने सीतापुर जंक्शन पर निरीक्षण के दौरान विभागीय कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान रेलवे कॉलोनी के लिए कोई रास्ता नहीं होने की समस्या सामने आई। इस पर मुख्य अभियंता ने यार्ड से होकर रास्ता बनवाए जाने का आश्वासन दिया है। 

मोहिबुल्लापुर में होगा गोरखपुर एक्सप्रेस का ठहराव
सीतापुर जंक्सन पर मुख्य अभियंता के सामने व्यापारियों ने गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन का मोहिबुल्लापुर में ठहराव न होने से कई तरह की दिक्कतों का सामना करने की बात कही। इस पर मुख्य अभियंता ने गोरखपुर एक्सप्रेस का जल्द ही मोहिबुल्लापुर में ठहराव कराने का आश्वासन दिया है। 


व्यापारियों की दूर होंगी समस्याएं 
मंगलवार शाम मुख्य अभियंता ने व्यापारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान व्यापारियों ने लोडिंग अनलोडिंग की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। मुख्य अभियंता ने जल्द समस्याएं निस्तारित करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed