फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   trains canceled, upset passenger

ट्रेनें रद्द होने से यात्री हुए परेशान

Sun, 11 Oct 2015 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Sun, 11 Oct 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के बुढ़वल और सीतापुर कैंट रेल प्रखंड पर रविवार को एक जोड़ी ट्रेनें निरस्त रही। इस ट्रैक की मरम्मत के चलते सीतापुर कैंट से टप्पा खजुरिया के मध्य ट्रेनों का आवागमन पूरी तरह से ठप रहा।

विज्ञापन


ऐसे में बुढ़वल से सीतापुर आने वाली ट्रेनें सिर्फ टप्पा खजुरिया स्टेशन तक आईं और वहीं से वापस लौट गईं। इससे रेल मुसाफिरों को दिक्कतें उठानी पड़ीं।   
विज्ञापन


मालूम हो कि रेलवे ने सीतापुर से टप्पा खजुरिया के मध्य तकनीकी कमियों को दूर करने का फैसला लिया था। एक दिन पहले ही दो ट्रेनों के निरस्त होने की घोषणा कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत रविवार को सुबह सीतापुर कैंट और टप्पा खजुरिया के बीच ट्रैक मेंटीनेंस का कार्य शुरू हुआ। ट्रैक की मरम्मत के चलते टप्पा खजुरिया-सीतापुर कैंट स्टेशन के मध्य दो जोड़ी ट्रेनें नहीं दौड़ीं।


इनमें ट्रेन संख्या 054324 व 054323 ट्रेन नहीं चली। इसके अलावा ट्रेन संख्या 55033 व 55038 टप्पा खजुरिया स्टेशन से टर्मिनेट हो गई। ऐसे में लोकल मुसाफिर भटकते नजर आए।

ट्रेनों के निरस्त होने की जानकारी उन्हें तब लगी, जब वह सफर करने के लिए स्ट्रेशन पर आए। जिससे उन्हें मायूस होकर वापस लौटना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed