फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Training on modern farming is being given to Krishi Sakhis

Sitapur News: कृषि सखियों को दिया जा रहा आधुनिक खेती का प्रशिक्षण

Tue, 27 May 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 27 May 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Training on modern farming is being given to Krishi Sakhis
सीतापुर। कृषि आजीविका सखियों का शहर के एक गेस्ट हाउस में शनिवार से पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हो गया। पहले दिन इन्हें जैविक खेती के साथ पशुपालन से होने वाले फायदे बताए गए, जिससे वह किसानों को बेहतर खेती के लिए प्रेरित कर सकें।
विज्ञापन

बेहटा, गोंदलामऊ और महमूदाबाद ब्लॉक की कृषि आजीविका सखियों का प्रशिक्षण सोमवार से शुरू हुआ। उद्यमिता विकास संस्थान की ओर से यह प्रशिक्षण कराया जा रहा है। मास्टर ट्रेनर वीरेंद्र कुमार अवस्थी और सर्वजीत सिंह ने उन्हें पोषण वाटिका में उगाने वाली फल और सब्जियों की जानकारी दी। किचन गार्डेन, बोरी बगीचा, फसल चक्र, जैविक कीटनाशक बनाने की विधि बताई। जैविक खेती करने और उससे होने वाले फायदे बताए।
विज्ञापन

पशुओं की नस्लों की जानकारी दिया, जिससे वह इससे होने वाले फायदों का लाभ उठा सके। मिट्टी की जांच कराने से बेहतर फसल उत्पादन के बारे में बताया। यह भी बताया गया कि कृषि सखियां भी मिट्टी का नमूना एकत्र कर इसकी जांच करा सकती हैं। प्रशिक्षण में उपस्थिति कम रही। संबंधित ब्लॉक के ब्लाॅक मिशन प्रबंधक और एडीओ आईएसबी को कृषि सखियों को प्रशिक्षण स्थल पर भेजने की जिम्मेदारी उपायुक्त स्वत: रोजगार ने दी थी। इसके बाद भी वह ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिला मिशन प्रबंधक अमरजीत सिंह ने बताया कि संबंधित बीएमएम को निर्देश दिए जाएंगे कि वह सभी कृषि सखियों को प्रशिक्षण में भेजना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed