{"_id":"ef3f90101d5ffc5fee78ef54b9b89064","slug":"trainee-ias-team-in-sitapur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रमण पर आया प्रशिक्षु आईएएस अफसरों का दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रमण पर आया प्रशिक्षु आईएएस अफसरों का दल
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Tue, 03 Nov 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसूरी के लालबहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी से प्रशिक्षु आईएएस अफसरों का एक 30 सदस्यीय दल मंगलवार को जनपद पहुंचा। यह दल यहां पर नौ नवंबर तक रहेगा और जनपद में भ्रमण कर विकास योजनाओं की हकीकत परखेगा।
विज्ञापन
डीएम डॉ. इंद्रवीर सिंह यादव ने आईएएस अफसरों के प्रशिक्षण को लेकर अपर जिला समाज कल्याण अधिकारी एसजे फारूकी को प्रभारी अधिकारी नामित किया है।
पहले दिन मंगलवार को इस दल ने नैमिष में मां ललिता देवी मंदिर समेत अन्य मंदिर व मठों में जाकर देवी-देवताओं के दर्शन किए।
प्रभारी अधिकारी एसजे फारूकी ने बताया कि यह दल स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायत राज, विकास, कृषि विभागों की योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल करेगा। सात नवंबर तक अफसर यहां रहेंगे।
विज्ञापन