{"_id":"b2078fe16ff0f97679f9f321b0246488","slug":"tractor-trolley-upturned-one-dead-five-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, एक मरा, पांच जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, एक मरा, पांच जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Sun, 21 Feb 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली इलाके में पुरैनी पुल के निकट रविवार दोपहर गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे ट्रैक्टर पर सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन
घायलों को सीएचसी बिसवां भेजा गया। बिसवां के सुखावां गांव से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली गन्ना भरकर बिसवां शुगर मिल जा रही थी। जब ये वाहन बिसवां क्षेत्र में पुरैनी पुल के करीब पहुंचा, तभी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक खाईं में जा पलटा।
विज्ञापन
वाहन पलटने से पहले ही उसका चालक बच कर भाग निकला। लेकिन उस पर सवार बिसवां क्षेत्र के पिपरा कलां निवासी कुलदीप (35) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बिसवां क्षेत्र के क्वाला गांव निवासी दिनेश (30) पुत्र परसू, राजू (32) पुत्र शंभू, लवलेश (30) पुत्र रामगोपाल, बिसवां के सुखावां गांव निवासी गौरी शंकर (28) पुत्र कमलेश, सुरेश (30) पुत्र मिहीलाल बुरी तरह जख्मी हो गए। इन लोगों को सीएचसी बिसवां ले जाया गया।
विज्ञापन