{"_id":"6834b7390fbeb05fd80ca5a4","slug":"tractor-trolley-overturned-one-laborer-died-sitapur-news-c-102-1-slko1055-133097-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, एक मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, एक मजदूर की मौत
Tue, 27 May 2025 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 27 May 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
महोली (सीतापुर)। हाईवे पर कठिना नदी पर पुल के पास सोमवार सुबह एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार एक मजदूर की मौत हो गई। पांच मजदूर घायल हो गए।
शाहजहांपुर से ट्रैक्टर-ट्राॅली पर सवार होकर छह मजदूर लखनऊ में बिजली का खंभा लगाने वाली किसी फर्म में मजदूरी करने जा रहे थे। महोली बाईपास पुल के निकट पहुंचते ही भोर करीब चार बजे अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। ट्राॅली अनियंत्रित होकर पलट गई।
ट्रॉली पर सवार शाहजहांपुर के थाना रोजा गांव रसूलपुर निवासी प्रवीण (26), मदनपाल (35), सुखदेव (30) व शाहजहांपुर के ही सिधौली निवासी कमलेश (28), गजेंद्र (30), गंधार निवासी भाईलाल (32) ट्राॅली से छिटककर सड़क पर जा गिरे।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने प्रवीण को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों की हालत नाजुक देखते हुए सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इंस्पेक्टर दिलीप कुमार चौबे ने बताया कि बाईपास पर ट्रॉली पलटने से एक युवक की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।