Sitapur News: ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, बहनोई की मौत... जीजा-साले की हालत नाजुक
सीतापुर में ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बहनोई की मौत हो गई। जीजा-साले की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विस्तार
सीतापुर के अटरिया इलाके के मनवा अतरौली मार्ग पर मंगलवार देर रात मनवां गांव के पास एक टैक्टर-ट्राली ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर तीन युवक सवार थे। इसमें एक की मौके पर मौत हो गई। वहीं दो गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
हरदोई जनपद के अतरौली थानां क्षेत्र के गोकुला निवासी नीरज कुमार (26) भैया दूज पर अपने संदना थाना क्षेत्र के हिंडोरा निवासी साढ़ू सुनील कुमार (30) के साथ ससुराल सहजीदपुर गए थे। मंगलवार देर रात अपने साले सूरज (25) के साथ अपने घर गोकूला जा रहे थे।
यह भी पढ़ेंः- यूपी उपचुनाव: जमीनों की खरीद में कथित गड़बड़ियों को मुद्दा बनाएगी सपा, इन चुनावों को 2027 का सेमीफाइनल मान रही है पार्टी
सिधौली सीएचसी में भर्ती कराया
मनवा अतरौली मार्ग पर मनवा गांव के निकट सामने से आ रहे तेज़ रफ़्तार टैक्टर ट्राली ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इसमें सुनील की मौके पर मौत हो गई। वहीं दूसरे साढ़ू नीरज व साला सूरज गंभीर रूप घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सिधौली सीएचसी में भर्ती कराया।
यह भी पढ़ेंः- लखनऊ: 'मेरी पत्नी मां नहीं बन सकती, किराए की कोख की अनुमति दे दीजिए', डीएम से की फरियाद, ये हैं इसके नियम
जीजा-साले की हालत नाजुक
वहां चिकित्सकों ने साढ़ू नीरज की हालत गंभीर देखते हुए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वहीं साले का इलाज़ जारी है। पुलिस ने टैक्टर को कब्जे में लिया है। चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। अटरिया थाना प्रभारी रोहित दुबे ने बताया कि पुलिस मौके पर जांच कर रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।