{"_id":"660a6a97c7dad818f1019bc4","slug":"tractor-crushes-laborer-riding-bicycle-sitapur-news-c-102-1-slko1037-111922-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: साइकिल सवार मजदूर को ट्रैक्टर ने रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: साइकिल सवार मजदूर को ट्रैक्टर ने रौंदा
Mon, 01 Apr 2024 01:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 01 Apr 2024 01:34 PM IST
विज्ञापन
रामकोट (सीतापुर)। हरदोई-सीतापुर मार्ग पर शनिवार को एक मजदूर को ट्रैक्टर ने रौंद दिया। हादसे में मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिश्रिख के नेवदिया गांव निवासी लवकुश (27) उत्तर प्रदेश राज्य भंडारण निगम के रामकोट स्थित गोदाम में मजदूरी करता था। शनिवार को वह मजदूरी करके साइकिल से वापस आ रहा था।
रामकोट के पास लवकुश को ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। ट्रैक्टर की टक्कर लगते ही मजदूर सड़क पर गिर गया और ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। लवकुश की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया है।