फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   took liquor in line

शौकीनों ने लाइन में लगकर ली शराब

Tue, 11 May 2021 11:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
took liquor in line
सीतापुर। शौकीनों के लिए शराब ‘ऑक्सीजन’ से कम नहीं है। इसकी बानगी लॉकडाउन के कारण कई दिनों से बंद शराब की दुकानों के मंगलवार को खुलने पर देखने मिली। दोपहर में ठेकों के खुलते ही शौकीन दौड़ पड़े। देशी व विदेशी शराब की दुकानों पर भीड़ लग गई। लोगों ने लाइन में लगकर शराब ली। शहर के लालबाग चौराहा स्थित ठेका पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

जिले शराब के शौकीनों की कमी नहीं है। रोजाना की बिक्री हजारों लीटर में है। कोराना संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने लॉकडाउन लगाया है। इस कारण शराब की दुकानें भी बंद कर दी गई थी। इससे सरकार के खजाने पर असर पड़ने लगा। राजस्व की भरपाई के लिए सरकार ने मंगलवार को लॉकडाउन के बीच ही शराब की दुकानों को खोलने का आदेश दे दिया।
विज्ञापन

इसकी भनक लगते ही शराबियों के चेहरे पर मुस्कान आ गई। वह ठेकों की ओर दौड़ पड़े। ऐसे में ठेकों पर भीड़ जुट गई। कहीं-कहीं तो ऑक्सीजन सिलेंडर लेने की तरह ही शराब के लिए लाइन लग गई। लोगों को न तो सोशल डिस्टेंसिंग की फिक्र रही और न ही पुलिस का खौफ। जानकारी मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस हरकत में आई। शहर कोतवाल टीपी सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने शहर की कई दुकानों का निरीक्षण और चौकी इंचार्ज से सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के निर्देश दिए। लालबाग चौराहा मॉडल शॉप पर कोतवाल टीपी सिंह ने कई लोगों को फटकार भी लगाई। शराब को लेकर लोगों की ऐसी दीवानगी चर्चा का विषय बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed