{"_id":"5a05ebed4f1c1bca678ba8a2","slug":"tomatoes-and-onions-reached-double-rate","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोगुने रेट पर पहुंचा टमाटर व प्याज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोगुने रेट पर पहुंचा टमाटर व प्याज
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
ताजी सब्जी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में प्याज व टमाटर के भाव आसमान छू रहे है। पिछले 15 दिन के अंदर इनके भाव में दो से ढाई गुना तक वृद्वि हुई है। 20 रुपये प्रति किलो बिकने वाला टमाटर 50 रुपये तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
व्यापारी इसके पीछे बेमौसम बरसात बता रहे है। इसके भाव में और भी इजाफा होने की उम्मीद जता रहे है। 15 दिन पहले जो प्याज 20 रुपये किलो बिक रहा था वह अब 40 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। इस मंहगाई के कारण अब लोग टमाटर व प्याज से दूर होने लगे है।
विज्ञापन
सब्जी व्यापारियों का कहना है टमाटर व प्याज कर्नाटक व नासिक से आता है। यहां पर पिछले कुछ दिनो में बेमौसम बरसात हुई। इसके कारण खेत में ही फसल सड़ गई। इससे इसकी आवक बहुत कम हो गई है। मांग अधिक हो रही है लेकिन पूर्ति कम हो पा रही है तो कीमतें स्वाभाविक तौर पर बढ़ेंगे।
विज्ञापन