{"_id":"61e4692203eeb532117273d9","slug":"tighten-the-screws-on-those-who-disturb-the-elections-sitapur-news-lko6137747193","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में खलल डालने वालों पर कसें शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में खलल डालने वालों पर कसें शिकंजा
विज्ञापन
पुलिस लाइंस सभागार में क्राइम मीटिंग लेते एसपी आरपी सिंह। - संवाद
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। चुनाव में गड़बड़ी व माहौल बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। सक्रिय अपराधियों और पूर्व में विवाद करने वाले लोगों पर शिकंजा कसा जाए। चुनाव में किसी भी सूरत में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। आचार संहिता का पालन हो। ये बातें रविवार को पुलिस लाइंस में आठ घंटे तक चली अपराध समीक्षा की बैठक में एसपी आरपी सिंह ने कहीं।
एसपी ने समीक्षा बैठक में सबसे पहले थानावार आपराधिक मामलों को देखा। इसके बाद हाल में हुई घटनाओं पर चर्चा की। थानेदारों से कार्रवाई की जानकारी ली। अपराध पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए। रात में गश्त बढ़ाकर घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कहा। एसपी ने कहा कि पुलिस पेट्रोलिंग में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। जिन थाना क्षेत्रों में घटनाओं में बढ़ोतरी पाई गई, वहां के थानेदारों को चेतावनी देते हुए अपराध पर अंकुश लगाने के आदेश दिए। इसके बाद एसपी ने चुनाव की तैयारियों की थानावार समीक्षा की।
एक-एक थाने की कार्रवाई को देखा और जहां कमी देखी, उसमें सुधार करने के आदेश दिए। गैंगेस्टर, हिस्ट्रीशीटरों, शराब माफिया, भू-माफिया पर की गई कार्रवाई की भी समीक्षा की। कप्तान ने कहा कि चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूूरी कर ली जाएं। किसी भी प्रकार की कोई कमी न रहे। कहा कि हर हाल में चुनाव को सकुशल और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना है।
विज्ञापन
चुनाव में खलल डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। संवेदनशील, अतिसंवेदनशील बूथों के कारकों को चिह्नित कर उन पर कार्रवाई हो। जिन गैंगेस्टरों की जमानत निरस्त कराई गई है, उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई में तेजी लाई जाए। टॉप-10 अपराधियों पर कार्रवाई हो। आदर्श आचार संहिता का पुलिस कड़ाई से पालन हो।
कप्तान ने चुनाव को सकुशल राने के लिए मातहतों को कई और बिंदुओं काम करने के टिप्स दिए। दोपहर 12 बजे से शुरू हुई बैठक रात आठ बजे खत्म हुई। इस दौरान एएसपी साउथ एनपी सिंह, एएसपी नार्थ राजीव दीक्षित, सभी सीओ, कोतवाल, थानेदार समेत अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।