फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Tiger's Footprint get

बाघ के पगचिह्न मिले

Wed, 30 Dec 2015 11:18 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 30 Dec 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
हालांकि वन विभाग पगचिह्न न मिलने की बात कह रहा है, पर ग्रामीणों ने पगचिह्नों को मोबाइल में कैद कर लिया है। ग्रामीणों का दावा है कि यह पगचिह्न बाघ का ही है पर वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन


धनधारी जंगल के निकट स्थित काशीपुर, राजेपारा, बहादुरपुर, छावन, अमटामऊ, सूरजपुर, अजगरा, समरहिया,   गदखेरवा, ठाकुरगंज, मलनिया, कुमायू ग्रंट, जिहुरा, गोलई पुरवा, उदईपुर पश्चिमी आदि गांवों में बाघ की दहशत है।
विज्ञापन


ग्रामीणों को भय है कि कहीं कोहरे के कारण बाघ जंगल से भटककर आबादी में न घुस जाए। अमटामऊ निवासी महेश वर्मा, बहादुरपुर निवासी अनवर, लालमोहम्मद, वशीर अहमद, नई बस्ती निवासी विशाल, विकास व किशोर का कहना है कि बीते एक माह से इस क्षेत्र में बाघ मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बार-बार वह किसी न किसी ग्रामीण के सामने आ जाता है। खासकर मछरेेहटा से मिश्रिख मार्ग अधिक प्रभावित हो रहा है। बावजूद इसके वन विभाग पूरी तरह से बेफ्रिक है। वनकर्मी उल्टे ग्रामीणों को ही झूठा करार दे रहे हैं। सर्द मौसम में कोहरा खतरे को और बढ़ा रहा है।

कोहरे के कारण ग्रामीण घर व गांव से बाहर नहीं निकले। उधर, ग्रामीणों ने गोला बाबा देव स्थान के निकट जंगली जानवर के पंजों के निशान देखे हैं। वन विभाग पगचिह्न न मिलने की बात कह रहा है, वहीं ग्रामीणों ने पगचिह्नों को मोबाइल में कैद कर लिया।


ग्रामीणों का दावा है कि यह पगचिह्न बाघ का ही है। इससे ग्रामीणों में दहशत बढ़ रही है। हालांकि इस संबंध में वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed