{"_id":"6816681b34c5af6407047d5a","slug":"thyroid-tests-will-be-available-from-tomorrow-sitapur-news-c-102-1-slko1053-131488-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: कल से हो सकेगी थायराइड की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: कल से हो सकेगी थायराइड की जांच
Sun, 04 May 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 04 May 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में लगी थायराइड की मशीन । संवाद
सीतापुर। जिला अस्पताल आने वाले मरीजों के लिए खुशखबरी है। यहां अब जांच का दायरा बढ़ेगा। आमतौर पर महंगी जांच में शामिल थायराइड की जांच की सुविधा भी अस्पताल में मिलेगी। शनिवार को थायराइड मशीन ट्रायल में पास हो गई। इससे रोजाना करीब 250 मरीजों को लाभ मिलेगा।
जिला अस्पताल में करीब एक करोड़ की लागत से लगभग तीन माह पहले थायराइड मशीन आई थी। पहले इस मशीन को रखने के लिए जगह का संकट था। उसके बाद पैथोलॉजी में इसे शिफ्ट कर दिया गया। पहले ट्रायल में मशीन फेल हो गई थी। उस समय सॉफ्टवेयर में खामी आने की वजह बताई गई थी। इससे मरीजों को बाहर से जांच करवानी पड़ती है।
इस बीच मशीन में आई खामी आपूर्तिकर्ता कंपनी ने दुरूस्त करवा दी। शनिवार को मशीन का ट्रायल हुआ जिसमें यह पास हो गई है। ट्रायल में सीएमएस ने अपना सैंपल दिया। सोमवार से आम मरीजों के लिए यह सुविधा उपलब्ध रहेगी। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि उम्मीद है कि जिलाधिकारी इस मशीन का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
जिला व महिला, दोनों अस्पतालों को मिलेगा फायदा
थायराइड मशीन का फायदा जिला अस्पताल व जिला महिला अस्पताल आने वाले मरीजों को मिलेगा। इन दोनों अस्पतालों में अभी तक थायराइड जांच की सुविधा नहीं है। इससे मरीज बाहर लगभग छह सौ रुपये में जांच करवाते हैं। मशीन चालू होने से इन मरीजों को काफी राहत मिलेगी। निशुल्क जांच करवाकर बेहतर इलाज करवा सकेंगे।
ठीक हो गई है मशीन
थायराइड मशीन ट्रायल में पास हो गई है। सोमवार से मरीजों के लिए जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
-डॉ. इंदर सिंह, सीएमएस, जिला अस्पताल