फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Three youths had a dispute with a policeman, case registered

Sitapur News: पुलिसकर्मी से तीन युवकों का हुआ विवाद, केस दर्ज

Tue, 09 Sep 2025 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 09 Sep 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Three youths had a dispute with a policeman, case registered
लहरपुर। लहरपुर गेट के पास एक होटल में तीन युवकों का पुलिसकर्मी से विवाद हुआ। बात बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गई। पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली में तैनात मुख्य आरक्षी विष्णु कुमार सिंह सोमवार रात लहरपुर गेट के पास स्थित एक होटल में भोजन करने गए थे। उन्होंने बताया कि उस होटल के पास तीन व्यक्ति खुद को पुलिसकर्मी बताकर वाहनों की चेकिंग करते नजर आए। उनसे पूछताछ की तो तीनों युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। सूचना पर अन्य पुलिसकर्मी मौके पर आ गए। आरोप है कि युवकों ने उनके साथ भी मारपीट की। इसके बाद कुछ अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मारपीट के आरोपी रुढ़ा भवनाथपुर गांव निवासी विनोद, ज्ञानेंद्र व प्रिंस वर्मा को हिरासत में ले लिया। कोतवाली प्रभारी विजयेंद्र सिंह ने बताया कि तीनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन




मुर्गा खाने के विवाद की चर्चा
स्थानीय लोगों के अनुसार पुलिसकर्मी का होटल पर युवकों से मुर्गा खाने को लेकर विवाद हुआ था। तीनयुवक होटल संचालक से पहले मुर्गा देने की मांग कर रहे थे। बाद में पहुंचे पुलिसकर्मी ने युवकों से पहले उन्हें मुर्गा देने को कहा था। इसी बात पर पुलिसकर्मी व युवकों में कहासुनी शुरू हुई थी। हालांकि इस संबंध में किसी स्थानीय व्यक्ति ने आधिकारिक बयान नहीं दिया है। मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed