फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Three vicious prize crooks arrested

तीन शातिर इनामी बदमाश गिरफ्तार

Mon, 22 Nov 2021 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Three vicious prize crooks arrested
सीतापुर। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में शहर कोतवाली, सदरपुर और लहरपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। शहर कोतवाली पुलिस ने 25, सदरपुर ने 15 और लहरपुर की पुलिस ने 10 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। तीनों को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। पुलिस के शिकंजे में आए तीनों बदमाश काफी शातिर हैं।
विज्ञापन

शहर कोतवाल टीपी सिंह ने बताया कि लूट के मामले में कोतवाली बिसवां इलाके के थवई टोला निवासी शहनवाज उर्फ शहवाज करीब दो सालों से फरार चल रहा था। उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन पता नहीं चल पा रहा था। बदमाश की गिरफ्तारी को लेकर एसपी आरपी सिंह ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था। उसके कब्जे से एक असलहा, एक कारतूस बरामद हुई है।
विज्ञापन

सदरपुर एसओ अमित भदौरिया ने बताया कि इलाके के देवसरांय गांव का निवासी पिंकू गैंगेस्टर एक्ट में फरार था। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसपी ने 15 हजार का इनाम घोषित किया था। देर रात चेकिंग के दौरान गैंगेस्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया कि बदमाश शातिर अपराधी है। चोरी, नकबजनी की वारदातों को अंजाम देता था। गैंगेस्टर एक माह से फरार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लहरपुर कोतवाल मनीष सिंह ने बताया कि इलाके के चकजोशी गांव निवासी जहीम खां शातिर अपराधी है। इसके खिलाफ हत्या का प्रयास, चोरी आदि के मामले दर्ज हैं। बताया कि बदमाश पर गैंगेस्टर की कार्रवाई की गई थी। इसकी गिरफ्तारी के लिए एसपी ने 10 हजार का इनाम रखा था। देर रात गैंगेस्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि गैंगेस्टर को जेल भेज दिया गया है। उसकी अपराध से अर्जित संपत्ति का पता लगाया जा रहा है। उसकी जब्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed