{"_id":"62b3634d86466d56f017affc","slug":"three-vehicle-thieves-arrested-with-smack-of-12-lakhs-sitapur-news-lko6363818128","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 लाख की स्मैक के साथ तीन वाहन चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 लाख की स्मैक के साथ तीन वाहन चोर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। बाइक चोरी कर उसकी नंबर प्लेट और चेचिस नंबर को बदल कर बेचने वाले तीन वाहन चोरों को शहर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 122 ग्राम स्मैक भी बरामद हुई है।
एएसपी डॉ. राजीव दीक्षित ने बताया कि शहर कोतवाली टीम ने इलाके के कोट कर्बला निकट छोटा (कच्चा) पुल के पास से लहरपुर के छावनी प्रहलादपुर निवासी विमल, लहरपुर के मीरटोला निवासी सलाहुद्दीन, थाना हरगांव के परसेरानाथ निवासी प्रदीप कश्यप को गिरफ्तार किया है। इनके पास से छह बाइकें बरामद की गई जो चोरी की थी। आरोपी प्रदीप के पास से एक अवैध तमंचा, एक कारतूस, विमल के पास से 122 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुआ है। बरामद स्मैक की कीमत लगभग 12 लाख रुपये आंकी गई है।
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि बरामद बाइकें उन्होंने सीतापुर, लखनऊ व लखीमपुर खीरी से चोरी की थी। पहचान छुपाने के लिये वे उनकी नंबर प्लेट व चेचिस नंबर बदल देते थे, फिर उनको औने पौने दामों में बेच देते थे। आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।