{"_id":"628d27c05eed9325eb51f389","slug":"three-thugs-caught-with-35-atm-cards-sitapur-news-lko6320907140","type":"story","status":"publish","title_hn":"35 एटीएम कार्ड के साथ तीन ठग दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
35 एटीएम कार्ड के साथ तीन ठग दबोचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। साइबर सेल और सिधौली पुलिस ने मंगलवार को तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी एटीएम बूथ आने वाले उपभोक्ताओं के पिन देखकर ठगी करते थे। वे बहाने से लोगों से एटीएम कार्ड लेकर उन्हें फर्जी कार्ड थमा देते थे। इसके बाद वह कार्ड लेकर दूसरे एटीएम में जाकर पैसे निकाल लेते थे। तीनों आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।
एएसपी दक्षिणी एनपी सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर सिधौली इंस्पेक्टर आलोक मणि त्रिपाठी और साइबर सेल प्रभारी अजय रावत की टीम ने जिला हरदोई थाना कछौना गांव निर्मलपुर निवासी धीरेन्द्र सिंह, जिला प्रतापगढ़ थाना जेठवारा गांव का छापूरे निवासी उमेश यादव, जिला हरदोई थाना कछौना गांव दीननगर निवासी अभिषेक सिंह को बिसवां चौराहा के पास से गिरफ्तार किया।
इनके कब्जे से 23 हजार 300 रुपये, 35 एटीएम कार्ड, एक स्वाइप मशीन, चार नम्बर प्लेट, एक चार पहिया वाहन बरामद हुए है। आरोपी कई क्षेत्रों में स्थित एटीएम मशीन पर आने वाले ग्राहकों के पिन को देख लेते थे। हेराफेेरी करते हुए वह बहाने से ग्राहक के एटीएम कार्ड को लेकर फर्जी कार्ड उसे पकड़ा देते थे। आरोपी फिर किसी अन्य किसी एटीएम पर जाकर रुपये निकाल लेते थे। आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। संवाद