{"_id":"68c07328a8651ac7840e9a09","slug":"three-people-travelling-in-a-tractor-trolley-died-in-a-collision-with-a-truck-sitapur-news-c-102-1-slko1055-139995-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार तीन लोगों की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार तीन लोगों की माैत
Wed, 10 Sep 2025 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 10 Sep 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को हाईवे पर ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में शामिल सुधाकर मिश्र भाजपा नेता मनोज तिवारी के बहनोई हैं। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस के अनुसार शाहजहांपुर-लखनऊ हाईवे पर दोपहर दो बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली नवीन चौक से वैदेही वाटिका की तरफ जा रही थी। ट्रॉली पर सीमेंट की बोरियां लदी थीं। पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर पर सवार रामकोट के खैरेपारा गांव निवासी रामगोपाल (45), रामकोट के बंदीपुर गांव निवासी रामसहाय (52) और शहर के मोहल्ला नारायण नगर सुधाकर मिश्र (42) नीचे गिर गए। ट्रक तीनों को रौंदते हुए आगे निकल गया। इससे मौके पर ही तीनों की मौत हो गई।
इंस्पेक्टर अनूप शुक्ला ने बताया कि सुधाकर मिश्र भाजपा नेता मनोज तिवारी के बहनोई थे। ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसे के बाद करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा। इस बीच एएसपी उत्तरी आलोक सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे।