{"_id":"57dc2e274f1c1b447fd47dfe","slug":"three-people-sick-from-dengue","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बच्चों समेत तीन डेंगू की चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बच्चों समेत तीन डेंगू की चपेट में
Amarujala Bureau
Updated Fri, 16 Sep 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
डेंगू, मच्छर
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। अब दो बच्चों समेत तीन लोगों में डेंगू के लक्षण पाए गए हैं, हालांकि इनकी हालत खतरे से बाहर है। दोनों बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि युवक को लखनऊ रेफर किया गया है। इन मरीजों के मिलने के बाद डेंगू की चपेट में आने वाले मरीजों की संख्या 28 से बढ़कर 31 हो गई है।
विज्ञापन
हरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कोरैया उदनापुर निवासी नीरज के पुत्र विशाल (6) को एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। परिवार ने उसे प्राइवेट चिकित्सकों को दिखाया। डॉक्टरों ने जांच कराई, तो डेंगू के लक्षण पाए गए। इस पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
इधर, हरगांव कस्बे के मोहल्ला मुख्य चौराहा निकट निवासी सुरेश का पुत्र देव शंकर अवस्थी (14) भी बुखार से पीड़ित है। जांच में डेंगू के लक्षण मिले। इसके बाद डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इन दोनों मरीजों को जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती कराया गया है। यहां डॉक्टर अस्पताल की पैथोलॉजी रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं रेउसा के अनंतू (30) भी डेंगू की चपेट में हैं।
विज्ञापन
परिवारीजनों ने उन्हें लखनऊ के आलमबाग स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। डॉक्टरों का कहना है कि पैथोलॉजी रिपोर्ट आने के बाद ही वे कुछ कह सकेंगे कि इन बच्चों को डेंगू है, या नहीं। इससे पहले 28 मरीज डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। इनमें अधिकांश को इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया है। जिले में अब डेंगू की चपेट में आने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है।