{"_id":"47a76217f8201600ac1f69c6969bbb1a","slug":"three-people-died-in-accidents-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लोगों की हादसों में मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन लोगों की हादसों में मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
Updated Tue, 11 Aug 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में गाड़ियन टोला निवासी राजेश (30) पुत्र बूचानी को रविवार रात श्यामनाथ मंदिर के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल राजेश की जिला अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
सिधौली इलाके में गनीपुर के रहने वाले रिटायर्ड रेल कर्मी मुन्ना (62) पुत्र घसीटे को सोमवार दोपहर साइकिल से सिधौली जाते समय एक ट्रैक्टर-ट्राली ने उसे कुचल दिया। मुन्ना की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ कर पुलिस को बुला लिया। इसके अलावा मानपुर क्षेत्र में बेलवा बहादुरपुर निवासी सहाबू (26) पुत्र मुख्तार व हैबतपुर निवासी राम अवतार (25) पुत्र गंगाधर बाइक से जा रहे थे। कटरा पुल के निकट बिसवां की ओर से जा रहे एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इस हादसे में सहाबू की मौके पर ही मौत हो गई। राम अवतार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।