{"_id":"58332a124f1c1bb204b3a636","slug":"three-new-dengue-patients-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के तीन नये रोगी मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के तीन नये रोगी मिले
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते एक सप्ताह से डेंगू के मरीजों की संख्या में तेजी से गिरावट देखी जा रही थी। इसी बीच मंगलवार को तीन नये मरीज सामने आए हैं। इन मरीजों के सामने आने से डेंगू की चपेट में आने वाले मरीजों की संख्या 330 से बढ़कर 333 हो गई है। तीनों मरीजों को जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती किया गया है।
रामकोट थाना क्षेत्र के ग्राम हबीबपुर निवासी सुभाष सिंह (22) को बीते एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। परिवार के सदस्यों ने उसे प्राइवेट अस्पताल में दिखाया। यहां पर डॉक्टर ने डेंगू का संदेह जताते हुए, उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने ब्लड जांच रिपोर्ट देखने के बाद उसे डेंगू होने की पुष्टि की है। उसे डेंगू वार्ड में रखा गया है।
सकरन थाना क्षेत्र के ग्राम इटौवा वन निवासी विमल कुमार (32) भी एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित है। परिवार के सदस्यों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने डेंगू की पुष्टि की। तंबौर थाना क्षेत्र के ग्राम दर्वेसिनपुरवा निवासी सज्जन का पुत्र शादाब भी एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित है। उसे भी डेंगू वार्ड में रखा गया है।