फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Three more including two children died of fever

बुखार से दो बच्चों समेत तीन और की मौत

Thu, 16 Sep 2021 11:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Three more including two children died of fever
सीतापुर/पिसावां। जिले में वायरल बुखार से मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। जिला अस्पताल में भर्ती दो बच्चों की इलाज के दौरान मौत हो गई। पिसावां के हदीरा गांव का एक युवक ने बुखार के चलते अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। आठ बच्चे बुखार के चलते चिल्ड्रेन वार्ड जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए है।
विज्ञापन

जिले में वायरल बुखार का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। रोजाना जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में बच्चों की मौत हो रही है। जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में बुखार के चलते भर्ती दो बच्चों की मौत हो गई। खैराबाद इलाके के गौरिया निवासी शीतल (डेढ़ साल) व खैराबाद के ही अलाईपुर निवासी लक्ष्मी (डेढ़ साल) को तेज बुखार के साथ कई दिक्कतें बनी हुई थी।
विज्ञापन

परिजनों ने पहले प्राइवेट चिकित्सकों को दिखाया। जब उनको फायदा नहीं हुआ तो जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर चिकित्सकों ने इलाज करते हुए बच्चों को भर्ती कर लिया। गुरुवार को दोनों बच्चों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ बच्चे बुखार के चलते भर्ती किए गए है। जिनमें दो बच्चे मलेरिया से संक्रमित हुए है। इसके अलावा पिसावां इलाके के हदीरा गांव में संक्रामक रोग तेजी से फैल रहा है। गांव के योगेंद्र(17) को गुरूवार सुबह तेज बुखार आया।
परिजन कुतुबनगर के एक चिकित्सक को दिखाने के लिए लिए जा रहे थे। लेकिन योगेद्र ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इस गांव में छह लोग बुखार के चलते दम तोड़ चुके है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजय श्रीवास्तव ने बताया हदीरा व पहाड़ी गांव में 52 लोगों की स्लाइड बनाकर जांच की गई थी। जिसमें सात लोग मलेरिया से संक्रमित मिले है। इनको दवाइयां दी गई हैं। इलाज चल रहा है।

बाढ़ इलाके में भी संक्रमण का बना खतरा
नदियां भी इस समय कटान कर रहीं हैं। ऐसे में गांवों से पानी हटने के बाद संक्रामक रोग फैल रहे है। बिसवां तहसील के दुर्गापुरवा, दर्जिनरेती, परमेश्वरपुरवा, लोधनपुरवा आदि गांवों में कई लोग बुखार की चपेट में है। इन गांवों में अभी तक टीमें नहीं पहुंच सकी है। इसकी वजह से लोग मजबूरी में झोलाछाप से इलाज करा रहे है। इससे उनको सही तरीके से इलाज मिल पाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed