{"_id":"5eee230f8ebc3e42f100203f","slug":"three-miscreants-fleeing-by-robbing-newly-married-woman-sitapur-news-lko5268986129","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवविवाहिता को लूटकर भाग रहे तीन बदमाश दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवविवाहिता को लूटकर भाग रहे तीन बदमाश दबोचे
विज्ञापन
सकरन/सांडा (सीतापुर)। ससुराल से मायके जा रही एक नवविवाहिता व उसके ममेरे भाई को सकरन में बाइक सवार तीन लुटेरों ने असलहे के बल पर रोक लिया और नवविवाहिता के जेवर लूट लिए। वारदात अंजाम देकर लुटेरे भागते, इससे पहले ही पीड़िता का शोर सुनकर ग्रामीणों ने घेरकर उन्हें पकड़ लिया। लुटेरों की पिटाई करने के बाद ग्रामीणों ने उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की खबर पाकर एएसपी डॉ. राजीव दीक्षित व सीओ ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है।
पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। सकरन थाना क्षेत्र के मोतीपुर गांव निवासी हेमराज की पुत्री पिंकी की शादी दो दिन पूर्व बिसवां थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव से हुई थी। पिंकी शनिवार सुबह अपने ममेरे भाई मोल्हे के साथ ससुराल से मायके जा रही थी। सुबह 10 बजे वह सकरन थाना क्षेत्र में सुकेठा बाजार के पास पहुंची, तभी तीन नकाबपोश बदमाशों ने असलहों के बल पर दोनों को रोक लिया।
इसके बाद पिंकी से जेवर व नकदी लूट ली। लूटपाट कर बदमाश बाइक से भागने की कोशिश कर रहे थे, तभी पीड़िता का शोर सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण चंद्रकुमार, श्रीकेशन आदि ने घेरकर बदमाशों को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने बदमाशों की जमकर पिटाई की और फिर उनको पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने तीनों बदमाशों को सीएचसी सांडा में भर्ती कराया।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान बदमाशों ने अपना नाम खीरी जिले के नकहा निवासी हरेंद्र, श्रीकेशन व खीरी क्षेत्र के चौव्वापुर निवासी विजय बताया है। पुलिस ने बदमाशों के पास से दो अवैध असलहे व चाकू, लूटे गए जेवरों में सोने की नथ आदि बरामद की है। घटना की खबर पाकर एएसपी डॉ. राजीव दीक्षित व सीओ बिसवां समर बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे। साथ ही घटनास्थल पर रेउसा, बिसवां व तंबौर थाने की पुलिस भी पहुंची थी। सकरन पुलिस का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।