{"_id":"594eaf2c4f1c1bd45b8b4799","slug":"three-lacs-devotees-in-namish","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लाख श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन लाख श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
नैमिष चक्रतीर्थ में डुबकी लगाते श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आषाढ़ माह की अमावस्या पर शनिवार को धार्मिक एवं पौराणिक तीर्थस्थल नैमिषारण्य में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा। इस दिन नैमिषारण्य के चक्र तीर्थ समेत गोमती नदी के तट पर श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई।
विज्ञापन
बाद में ललिता देवी मंदिर समेत अन्य मंदिर एवं मठों में जाकर देवी देवताओं की पूजा अर्चना कर मन्नतें मांगीं। तकरीबन तीन लाख श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। बता दें कि धार्मिक एवं पौराणिक तीर्थ स्थल नैमिषारण्य में हर माह की अमावस्या पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है।
विज्ञापन
शनिवार को अमावस्या को लेकर शुक्रवार शाम से ही श्रद्धालुओं का नैमिषारण्य पहुंचने का दौर शुरू हो गया था। वहां पहुंचने के लिए कुछ ने रेलमार्ग का सहारा लिया तो कुछ सड़क मार्ग। यही नहीं भारी संख्या में श्रद्धालु निजी वाहनों से भी पहुंचे।
विज्ञापन
रात्रि को नैमिषारण्य का नजारा देखने लायक था। शनिवार अल सुबह से ही नैमिषारण्य चक्र तीर्थ समेत गोमती नदी में श्रद्धालुओं के स्नान करने का दौर शुरू हो गया था। यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।
श्रद्धालुओं ने चक्रतीर्थ और गोमती नदी के घाटों पर जाकर स्नान किया। बाद में श्रद्धालुओं ने ललिता देवी मंदिर, देव-देवेश्वर मंदिर, हनुमान गढ़ी, व्यास गद्दी, आर्यावर्त, रुद्रावर्त, काली पीठ, देवपुरी आदि मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना की और सभी ने सुख, समृद्धि, वैभव और शांति की मंगलकामना की।