{"_id":"590a142c4f1c1b4a634419b8","slug":"three-house-burnt","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन मकान जले, 50 हजार की संपत्ति राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन मकान जले, 50 हजार की संपत्ति राख
Amarujala Bureau
Updated Wed, 03 May 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
अाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदरपुर के पिपराखुर्द ग्राम पंचायत के मजरा गांव लोनियनपुरवा में बुधवार दोपहर खाना बनाते समय चूल्हे की चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। देखते ही आग की लपटों ने पड़ोस के दो और घरों को अपनी चपेट में ले लिया। इससे छप्पर सहित हजारों का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
पिपराखुर्द के मजरा गांव लोनियनपुरवा निवासी राम सनेही के छप्परनुमा घर में महिलाएं दोपहर का भोजन पका रहीं थीं। उसी बीच छप्पर चूल्हे पर गिर पड़ा, जिससे घर में आग भड़क उठी। जब तक घर के लोग व आसपास के लोग आग बुझाने का प्रयास करते, लपटों ने विकराल रूप ले लिया।
विज्ञापन
आग से पास के ही रघुबर का छप्पर जल उठा। जब तक आग बुझाई जाती उससे पहले ही राम सनेही के 5 छप्पर जल गए तथा घर में रखा अनाज गेहूं, धान व साइकिल, कपड़े, बिस्तर, चारपाई सहित लगभग 20 हजार का सामान जल गया। दूसरी ओर रघुबर के घर के पांचों छप्पर व गेहूं, साइकिल, पम्पिंग सेट तथा साइकिल सहित बिस्तर, चारपाई और कपड़े आदि 30 हजार का सामान जल गया।
विज्ञापन