फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Three dead including registrar, 225 infected

रजिस्ट्रार समेत तीन की मौत, 225 संक्रमित

Tue, 27 Apr 2021 10:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 10:07 PM IST
विज्ञापन
Three dead including registrar, 225 infected
सीतापुर। जिले में कोरोना का कहर कम नहीं हो रहा है। संक्रमण की रफ्तार मंगलवार को फिर बढ़ी है। दो दिनों से कोरोना के मामलों में कमी आने से राहत महसूस कर रहे लोगों को एक बार फिर संक्रमितों की संख्या देख हैरानी हुई है। मंगलवार को कोरोना से बिसवां तहसील में तैनात रजिस्ट्रार समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 225 नए मरीज पाए गए हैं। अब जिले में एक्टिव केसों की संख्या 2321 पहुंच गई है।
विज्ञापन

कोरोना के मामलों में पिछले दो दिन से कमी आ रही थी। सोमवार को महज 152 केस ही आए थे। लेकिन मंगलवार को अचानक तेजी आ गई है। जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, पीएससी, डालमिया शुगर मिल सहित अन्य जगहों पर 225 लोग संक्रमित हुए हैं। बिसवां तहसील में तैनात रजिस्ट्रार कोरोना संक्रमित हो गए थे। वे कानपुर में इलाज करा रहे थे। मंगलवार को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

लहरपुर कस्बे के हादीउल हसन (78) पॉजिटिव होने के बाद घर पर ही इलाज करा रहे थे। मंगलवार को उनकी मौत हो गई। काजीटोला निवासी सुरेंद्र नाथ कपूर (70) पॉजिटिव हो गए थे। इनकी भी मौत हो गई है। संक्रमण के साथ ही मौतों की संख्या में काफी तेजी आ रही है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीके सिंह ने बताया कि जिले में अब एक्टिव केस 2321 हो गए हैं। 17 मरीज सीएचसी खैराबाद व 39 मरीज जिला चिकित्सालय में भर्ती है। 1924 लोग होम क्वारंटीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी खैराबाद में बढ़े 30 बेड
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन बेड की क्षमता बढ़ा रहा है। सीएचसी खैराबाद में बने एल-टू अस्पताल में अभी तक 50 मरीज भर्ती करने की सुविधा थी। संक्रमण अधिक के कारण मरीज भी तेजी से भर्ती हो रहे हैं। सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने बताया सीएचसी में अभी तक ऊपरी मंजिल पर मरीज भर्ती किए जाते थे। अब नीचे की मंजिल पर भी मरीज भर्ती होंगे। 30 बेड अतिरिक्त रूप से बढ़ाए जाएंगे। इससे एल-टू में अब 80 मरीज भर्ती हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed