{"_id":"68d6da7fb94948e53d0d9f48","slug":"three-children-fainted-during-the-ad-basic-test-sitapur-news-c-102-1-slko1037-141177-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: एडी बेसिक की जांच के दौरान तीन बच्चे बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: एडी बेसिक की जांच के दौरान तीन बच्चे बेहोश
Sat, 27 Sep 2025 07:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 27 Sep 2025 07:49 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं से बच्चों का हाल पूछते एडी बेसिक।
महमूदाबाद(सीतापुर)। बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह को बेल्ट से पीटने वाले शिक्षक बृजेंद्र कुमार वर्मा का प्रकरण लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। प्राथमिक विद्यालय नदवा में लगातार तीसरे दिन पढ़ाई ठप रही। एडी बेसिक श्याम किशोर तिवारी की जांच के दौरान शुक्रवार को विद्यालय में तीन बच्चे बेहोश हो गए जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और कुछ देर बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।
एडी बेसिक ने बच्चों व अभिभावकों को समझाया, लेकिन बच्चे बृजेंद्र वर्मा के वापस आने पर ही पढ़ाई करने की मांग पर अड़े रहे। दोपहर बाद एडी बेसिक बीएसए कार्यालय पहुंचे। कर्मचारियों व कुछ शिक्षकों के बयान दर्ज किए। चर्चा रही जिन शिक्षकों ने बीएसए दफ्तर में आरोपी प्रधानाध्यापक को पीटा था वह बयान देने ही नहीं आए। बीएसए के पक्ष में बोलने वाले लोगों के ही एडी बेसिक ने बयान लिए।
वहीं, प्राथमिक विद्यालय नदवा में सुबह ही शिक्षामित्र अनुराग श्रीवास्तव ने स्कूल खोल दिया। बच्चे ड्रेस पहनकर विद्यालय के बाहर पहुंंचे लेकिन वह अंदर बैठकर पढ़ने को राजी नहीं हुए। शिक्षामित्र ने बच्चों को बुलाया और अभिभावकों से बात की लेकिन कोई भी विद्यालय के अंदर जाने को तैयार नहीं हुआ। कई घंटे तक शिक्षामित्र विद्यालय में अकेले बैठे रहे। ग्रामीण विद्यालय के बाहर खड़े रहे। इस वजह से तीसरे दिन भी पढ़ाई ठप रही।
विज्ञापन
कुछ देर बाद एडी बेसिक श्याम किशोर तिवारी जांच करने पहुंचे। इस दौरान विद्यालय के बाहर खड़े बच्चे धूप में गश खाकर बेहोश हो गए। प्रीती, नरेंद्र व सुनैना को ग्रामीणों ने पेड़ की छांव में लिटाया। गोडै़चा चौकी इंचार्ज शिवम सिंह के वाहन से उन्हें निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। इसके बाद एडी बेसिक ने बच्चों व अभिभावकों के बयान लिए।
अभिभावकों से कहा कि अपने बच्चों का भविष्य खराब मत करिए रोजाना स्कूल भेजिए। इस मामले में जो भी दोषी होगा, कार्रवाई निश्चित की जाएगी। शाम करीब चार बजे एडी बेसिक ने बीएसए व डीआईओएस के साथ बीएसए कार्यालय में कर्मचारियों के बयान दर्ज किए। इस दौरान कई ऐसे शिक्षक नेताओं ने बयान दिए, जो घटनाक्रम के दौरान न तो वह वहां पर थे और न ही बाद में आए थे।
एडी बेसिक के सामने रोने लगी महिला
एडी बेसिक के सामने महिला सरिता देवी रोने लगी। उन्होंने बताया कि उनके दो बच्चे रागिनी और अभिषेक पढ़ते हैं। कोई बच्चों के प्रति चिंतित नहीं है। ग्रामीणों ने एडी बेसिक को बताया कि बच्चों की शिक्षा का नुकसान नहीं होना चाहिए। एडी ने स्कूल में बीईओ सीमा चौहान से पूरे मामले की जानकारी ली। सहायक अध्यापिका अवंतिका गुप्ता को भी फोन कर जवाब भेजने के निर्देश दिए।
प्राविधिक शिक्षामंत्री की पोस्ट वायरल
सीतापुर। प्राथमिक विद्यालय नदवा मामले में प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल का पोस्ट वायरल हो रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है कि सीतापुर का शिक्षक प्रकरण बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। शिक्षक को इस हद तक प्रताड़ित किया गया कि उन्होंने अपना आपा खो दिया। मात्र 20 सेकेंड की वीडियो क्लिप के आधार पर शिक्षक को एकतरफा दोषी ठहरा देना उचित नहीं है। बीएसए ऑफिस में प्रवेश करने से लेकर अंत तक की सारी सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन के आधार पर ही जो भी दोषी हो, उस पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह से वार्ता की बात भी लिखी है। घटना की निष्पक्ष जांच की बात कही है।
महानिदेशक से मिलेंगे शिक्षक
सीतापुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट ने बीएसए की पीटने वाले शिक्षक के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। प्रदेश अध्यक्ष सोहन लाल वर्मा की अगुवाई में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर ज्ञापन दिया।
कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो को सुनकर लगता है कि शिक्षक को बीएसए की ओर से प्रताड़ित किया जा रहा था। इसलिए इस मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए। महानिदेशक से मिलकर बीएसए के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे। कई शिक्षक मौजूद रहे।
शिक्षक को पीटने वालों के खिलाफ दर्ज हो एफआईआर : सीतापुर। जागरूक नागरिक फाउंडेशन ने निलंबित शिक्षक की तरफ से एफआईआर दर्ज करवाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी व इंस्पेक्टर को ज्ञापन सौंपा। कहा कि बीएसए लगातार शिक्षक बृजेंद्र कुमार वर्मा का उत्पीड़न कर रहे थे।
कार्यालय में आरोपी शिक्षक को बीएसए के साथ आठ से 10 लोगों ने काफी मारा पीटा। इससे शिक्षक को काफी चोटें आईं हैं। शिक्षक का परिवार डरा सहमा हुआ है। इसलिए इस मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए। कार्यालय में शिक्षक को पीटने वाले अराजकतत्वों के खिलाफ एफआईआर करवाई जाए।(संवाद)