फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Three arrested in woman's murder case

महिला की हत्या मामले में तीन गिरफ्तार

Tue, 16 Nov 2021 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Three arrested in woman's murder case
मिश्रिख (सीतापुर)। कोतवाली मिश्रिख इलाके में शनिवार शाम को खूंटा गाड़ने को लेकर हुए विवाद में महिला की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों को जेल भेज दिया गया है। चार आरोपी अब भी फरार हैं।
विज्ञापन

कोतवाली मिश्रिख इलाके के जालेपारा निवासी बालकराम और संतराम का बीते शनिवार को खूंटा गाड़ने को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में लाठी, डंडे- ईंट पत्थर और धारदार हथियार चले थे। इससे संतराम की पत्नी सताना (52) उनकी बेटी आरती, छाया और दूसरे पक्ष से बालकराम उनके भाई सालिकराम व विनय घायल हो गए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल लाते समय सताना की मौत हो गई थी। घटना को लेकर मृतका के बेटे शिवचरन ने दूसरे पक्ष के सात लोगों पर केस दर्ज कराया था। इंस्पेक्टर मिश्रिख राकेश कुमार सिंह ने बताया कि नामजद आरोपी विनय कुमार, बिट्टी, रामश्री को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों को जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed