फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Thousands of fish died in Dadhichi Kund

दधीचि कुंड में मरी हजारों मछलियां

Thu, 26 May 2022 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Thousands of fish died in Dadhichi Kund
मिश्रिख तीर्थ में मरी पड़ी मछलियां। -संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। दधीचि कुंड मिश्रिख में बुधवार को हजारों मछलियां मर गईं। सुबह जब श्रद्धालु कुंड पहुंचे तो वे दुर्गंध से परेशान होने लगे। श्रद्धालुओं ने तत्काल इसकी सूचना नगर पालिका को दी। इसके बावजूद कोई अफसर वहां नहीं पहुंचा। श्रद्धालुओं में आक्रोश व्याप्त है। इससे पहले मंगलवार को भी तमाम मछलियां मर गई थी।
विज्ञापन

मिश्रिख कस्बे के दधीचि कुंड तीर्थ में मंगलवार को हजारों की तादात में मछलियां मर गई थी। मछलियों के मरने का यह सिलसिला दूसरे दिन बुधवार को भी जारी रहा। दो दिन बीत जाने के बाद मौके पर कोई भी प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचा है। मंगलवार को नगर पालिका के कुछ कर्मचारियों ने मरी हुई मछलियों को निकालकर बोरियों में भरकर तीर्थ पर रख दिया था।
विज्ञापन

सुबह से ही तीर्थ पर दुर्गंध उठने लगी थी। इस कारण श्रद्धालु परिक्रमा करने नहीं आए। दधीच कुंड पर पहुंचकर वहां के लोगों ने ईओ से वार्ता की और वहां की बदहाली बताई। इसके बावजूद नगर पालिका से कोई भी अफसर व कर्मचारी नहीं पहुंचा। श्रद्धालुओं ने कहा कि इस पवित्र तीर्थ की वर्षों से सफाई न होने के कारण पानी काला होकर दूषित हो रहा है, जिससे आए दिन मछलियों के मरने का सिलसिला लगा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफसर बरत रहे लापरवाही
तीर्थ पुरोहित राहुल शर्मा का कहना है कि स्थानीय लोगों की शिकायतों पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर आते है। वह केवल झूठा आश्वासन देकर चले जाते हैं। इस तीर्थ का दूषित जल बदलवाने के बजाए जल में चूना फिटकरी डलवा कर खानापूर्ति करके चले जाते हैं। तीर्थ का जल दूषित होने के कारण मछलियों के मरने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed