{"_id":"63b8614ca53b284b125270a0","slug":"those-who-remain-absent-continuously-for-45-days-will-be-identified-sitapur-news-lko665398650","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: 45 दिन तक लगातार गैर हाजिर रहने वाले चिन्हित होंगे नौनिहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: 45 दिन तक लगातार गैर हाजिर रहने वाले चिन्हित होंगे नौनिहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। परिषदीय विद्यालयों में लगातार गैर हाजिर रहने वाले नौनिहालों की पहचान की जाएगी। 45 दिन तक अगर नौनिहाल बिना सूचना के गैर हाजिर रहते हैं तो उन्हें ड्रॉप आउट मान लिया जाएगा। फिर इन नौनिहालों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। इसको लेकर बीएसए ने सभी बीईओ को निर्देश जारी किए हैं।
परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले नौनिहालों को विद्यालय में हाजिरी बढ़ाने के लिए भरपूर प्रयास किए जा रहे है। साथ ही कोई बच्चा शिक्षा से अछूता न रह जाए इसके लिए भी कवायद चल रही है। इस समय विद्यालयों में करीब 60 फीसद तक हाजिरी हो रही है। अब इन नौनिहालों में लंबे समय तक बिना सूचना के गैर हाजिर रहने वाले नौनिहालों की पहचान की जाएगी।
अगर कोई नौनिहाल 45 दिन तक लगातार विद्यालय में छुट्टी का कोई कारण नहीं बताता है और वह शिक्षकों के संपर्क में नहीं रहता है तो उसे ड्रॉप आउट मान लिया जाएगा। ऐसे बच्चों की जानकारी शारदा पोर्टल पर फीड की जाएगी।
विज्ञापन
उसके बाद शिक्षक इन नौनिहालों के परिजनों से मिलकर उनके स्कूल न आने का कारण पूछेंगे और इन नौनिहालों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा। इसके लिए सभी शिक्षकों को ऐसे नौनिहालों को चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं।