फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Those who do not pay tax will get notice

टैक्स न जमा करने वालों को मिलेगा नोटिस

Thu, 23 Dec 2021 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Those who do not pay tax will get notice
सीतापुर। नगर पालिका ने हाउस व वाटर टैक्स न जमा करने वालों को नोटिस भेजने की तैयारी की है। शासन के लक्ष्य के मुताबिक अब तक महज डेढ़ करोड़ की वसूली ही हो सकी है। करीब 1.27 करोड़ रुपये बकाया है। इसे वसूलने के लिए नगर पालिका जुट गया है।
विज्ञापन

नगर पालिका की तरफ से शहरवासियों को सुविधाएं दी जाती है। पानी, सड़क, जलनिकासी, प्रकाश व्यवस्था सहित तमाम सुविधाओं का लाभ शहरवासी उठाते हैं। इसके बदले नगर पालिका शहरवासियों से हाउस टैक्स व जलकल टैक्स वसूलता है। इस टैक्स से आई रकम को शहर के विकास कार्यों पर खर्च की जाती है।
विज्ञापन

शासन ने चालू वित्तीय वर्ष में 2.77 करोड़ रुपये की हाउस व जलकल टैक्स वसूलने का लक्ष्य तय किया था। नगर पालिका ने शहर में वसूली का अभियान तेजी से चलाया। इसके बावजूद वह अपने लक्ष्य से अभी काफी दूर है। नगर पालिका ने अभी तक 1.50 करोड़ रुपये की वसूली की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे अभी नगर पालिका को अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए करीब 1.27 करोड़ रुपये और वसूलने होंगे। इसके लिए नगर पालिका ने हाउस टैक्स जमा करने के लिए लोगों से अपील की है। हाउस टैक्स जमा न करने वाले लोगों को अब नगर पालिका नोटिस जारी कर रहा है।

चलाया जा रहा है अभियान
नगर पालिका की ओर से टैक्स की वसूली के लिए अभियान चलाया जा रहा है। स्वकर प्रणाली से टैक्स जमा करने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।
- हरीश चंद्र, कर निर्धारण अधिकारी नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed