फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Thirteen and a half lakhs of embezzlement have not yet been recovered

Sitapur News: साढ़े तेरह लाख धनराशि की नहीं कराई गई वसूली

Fri, 06 Jan 2023 11:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Thirteen and a half lakhs of embezzlement have not yet been recovered
सीतापुर। दो ब्लॉकों की तीन ग्राम पंचायत में विकास कार्यों की धनराशि का दुरुपयोग किया गया। इसका खुलासा अफसरों की जांच में हुआ। 13.50 लाख रुपये से अधिक की धनराशि का गबन पाया गया। इसकी वसूली के आदेश जारी किए गए। बावजूद इसके कई माह गुजर जाने के बाद भी धनराशि की वसूली नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

एलिया ब्लॉक की ग्राम पंचायत टिकराखुर्द में सामुदायिक शौचालय के निर्माण की धनराशि का दुरुपयोग किया गया। इसकी शिकायत होने पर खंड विकास अधिकारी ने मामले की जांच की। इसके बाद जांच आख्या पंचायती राज विभाग को बीते साल 27 मई को उपलब्ध कराई। इसके अनुसार दो लाख 12 हजार 424 रुपये दुरुपयोग होने पर वसूली आदेश जारी किए गए।
विज्ञापन

यह वसूली संबंधित प्रधान और सचिव से होनी है। इसके लिए आदेश भी जारी किया गया। इसी विकासखंड की ग्राम पंचायत रामपुर टिकवापारा में भी सामुदायिक शौचालय की धनराशि बैंक से निकालने के बाद जिम्मेदारों ने दुरुपयोग किया। इसकी रिपोर्ट भी बीडीओ ने दी। जिसके आधार पर प्रधान और सचिव से एक लाख 48 हजार 155 रुपये की वसूली के आदेश जारी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहटा विकासखंड की ग्राम पंचायत औरंगाबाद में प्रधान और सचिव की ओर से ग्राम पंचायत में लगी स्ट्रीट लाइटों को खरीदने से पूर्व टेंडर/ कोटेशन प्रक्रिया का पालन न कर सरकारी धन का दुरुपयोग किए जाने की जांच उप कृषि निदेशक ने की। इसकी रिपोर्ट 13 जनवरी 2021 को दी गई। इसमें प्रधान और सचिव को दोषी पाया गया।

नौ लाख 99 हजार रूपये की वसूली के आदेश प्रधान और सचिव से किए जाने के लिए आदेश जारी किया गया। बावजूद इसके संबंधित धनराशि की वसूली नहीं हो सकी है। डीपीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि वसूली आदेश जारी होने के बाद वसूली क्यो नहीं हो सकी है। इसकी जानकारी कर शीघ्र वसूली कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed