{"_id":"62b8a675f84fc179810cb6a1","slug":"thieves-took-away-goods-worth-three-lakhs-from-the-house-sitapur-news-lko6369753101","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने घर से तीन लाख का माल समेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने घर से तीन लाख का माल समेटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदरपुर (सीतापुर)। थाना इलाके में शनिवार रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए नकदी समेत करीब तीन लाख का माल पार कर दिया। सुबह होने पर गृहस्वामी को घटना की जानकारी हुई। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई किए जाने की बात कह रही है।
सदरपुर के सुरखूपुरवा निवासी राजेन्द्र सिंह के यहां चोर पीछे लगे नल के पाइप के सहारे छत पर चढ़ गये और जीने के सहारे घर में प्रवेश कर गए। चोरों ने कमरे में रखा 25 किलो मेंथा ऑयल, 12 हजार की नकदी, करीब ढाई लाख के जेवर समेत करीब तीन लाख के माल पार कर दिया।
सुबह होने पर गृहस्वामी को घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। एसओ प्रदीप ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
लगातार चोरियों से लोग परेशान
सदरपुर थाना क्षेत्र में चोरियों की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। शायद ही ऐसा कोई दिन होता होगा, जिस दिन क्षेत्र में चोरी की घटना न होती हो। पुलिस चोरी की घटनाओं का खुलासा करने में नाकाम हो रही है। इस कारण लोग काफी परेशान हैं।