फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Thieves collected goods worth 12 lakhs from home guard's house

होमगार्ड के घर से चोरों ने 12 लाख का माल समेटा (संशोधित खबर)

Sun, 27 Mar 2022 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Thieves collected goods worth 12 lakhs from home guard's house
गोंदलामऊ (सीतापुर)। थाना संदना इलाके में चोरों ने एक होमगार्ड के घर को निशाना बनाया। चोरों ने 10 लाख के जेवर, 50 हजार की नकदी समेत करीब 12 लाख का माल पार कर दिया है। गृहस्वामी अपने बेटे के साथ घर में सो रहा था। सुबह होने पर उसे चोरी की जानकारी हुई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

संदना थाना क्षेत्र के करसेहड़ा निवासी कमलेश सिंह अपने घर पर बेटे के साथ सो रहे थे। उसकी पत्नी अपनी बेटी के घर गई हुई थी। शुक्रवार रात चोरों ने घर के पीछे से प्रवेश किया। चोर घर से सोने के हार, अंगूठियां, चांदी के सिक्कों समेत करीब 10 लाख के जेवरात चोरी कर लिए। चोरों ने 50 हजार की नकदी भी पार कर दी। सुबह होने पर पीड़ित को घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन

पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर साक्ष्य जुटाए हैं। गृहस्वामी के मुताबिक, चोर करीब 12 लाख का माल पार कर ले गए हैं। एसओ संदना फतेह सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। होमगार्ड कोतवाली देहात में तैनात है। ड्यूटी के बाद वह घर लौटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाग में पड़े मिले कागजात
पुलिस ने मौके पर जांच की तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। इसी के साथ पास के बाग में भी कई कागज पाए गए। पीड़ित ने बताया कि कई बाक्सों में उसके महत्वपूर्ण कागजात रखे थे, चोर बाक्सों को उठाकर ले आए थे। जब कुछ नहीं मिला तो चोर बाक्स को छोड़कर चले गए।

जल्द हो घटना का खुलासा
होमगार्ड का कहना है उसकी ड्यूटी जिला मुख्यालय पर लगी हुई थी। पीड़ित ने जल्द घटना का खुलासा करने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की वारदातें बढ़ रही हैं। पुलिस इस ओर बिल्कुल ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed