फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   These are not quite take off from idling Plans

सुस्ती से परवान नहीं चढ़ पा रहीं योजनाएं

Sun, 16 Aug 2015 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Sun, 16 Aug 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन

सपा सरकार के चौथे बजट में सीतापुर जिले को कोई खास सौगात नहीं मिली थी। पिछले बजट साल में स्वीकृत परियोजनाओं में ही धनावंटन कर उन्हें आगे बढ़ाने की कवायदें चली थीं।

विज्ञापन


यहां मंजूर महिला डिग्री कॉलेज और मिनी ट्रामा सेंटर के लिए बजट आवंटित हुआ मगर दोनों ही प्रोजेक्टों को रफ्तार नहीं मिल सकी। अफसरों की सुस्ती से यह परियोजनाएं सुस्त गति से चल रही हैं।
विज्ञापन


यही नहीं बजट में किसानों के हितों के लिए मिली सौगातें बजट के अभाव में पूरी नहीं हो सकी हैं। सपा सरकार ने वर्ष 2014-15 के बजट में किसान हितों के लिए एग्री जंक्शन का ऐलान किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके जरिए किसानों को एक छत के नीचे सेवाएं देने की योजना थी। सीतापुर जनपद के प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर एग्री जंक्शन खुलने थे, लेकिन बजट रिलीज न होने से योजना पर काम शुरू नहीं हो सका।


वही ई-डिस्ट्रिक्ट परियोजनाओं के जिलों में लेखपालों को टैबलेट देने की योजना भी बजट में शामिल की गई थी, मगर इस योजना में भी धनराशि मिल नहीं पाई। यही हाल महिला हेल्पलाइन का है। बजट में घोषणा के बाद भी महिलाओं को इसकी सौगात मिल न सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed