फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   There will be a strict ban on taking out the procession

जुलूस निकालने पर रहेगा कड़ा प्रतिबंध

Fri, 02 Jul 2021 11:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
There will be a strict ban on taking out the procession
सीतापुर। शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष के होने वाले चुनाव से एक दिन पहले शुक्रवार को डीएम-एसपी ने पुलिस लाइंस सभागार में संयुक्त बैठक कर मातहतों को निष्पक्ष चुनाव का पाठ पढ़ाया और चुनाव के आदेशों का पालन करने पर जोर दिया। विजयी प्रत्याशी किसी भी सूरत में जुलूस नहीं निकालेगा। इस पर कड़ी पाबंदी रहेगी।
विज्ञापन

शनिवार की शाम पुलिस लाइंस में बैठक करते हुए डीएम विशाल भारद्वाज, एसपी आरपी सिंह ने कहा कि 3 जुलाई को होने वाले मतदान, मतगणना को लेकर चुनाव आयोग के आदेशों का पूरी तरह से पालन हो। चुनाव निष्पक्ष, शांतिपूर्ण तरीके से हो। ड्यूटी के दौरान सभी लोग कड़ाई से आदेशों का पालन कराएं। कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन होगा। डीएम ने बताया कि चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी अधिकारियों की तैनाती के लिए रूट चार्ट बन चुका है।
विज्ञापन

एसपी आरपी सिंह ने कहा कि सुरक्षा के मुकम्मल इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा में कोई भी कोताही नहीं बरती जाएगी। बेवजह किसी को परेशान नहीं किया जाए, लेकिन अगर कोई नियम-कानून का पालन नहीं कर रहा है तो उस पर कड़ी कार्रवाई होगी। डीएम, एसपी ने कहा कि चुनाव जीतने वाले प्रत्याशी या उसके पक्ष के किसी भी व्यक्ति को जुलूस निकालने की अनुमति नहीं रहेगी। कोरोना कर्फ्यू का कड़ाई से पालन कराएं। इस पर कड़ी पाबंदी रहेगी। इस दौरान एडीएम, विनय कुमार पाठक, एएसपी राजीव दीक्षित, एएसपी एनपी सिंह, नगर मजिस्ट्रेट पूजा मिश्रा, एसडीएम सदर अमित भट्ट, एसडीएम सिधौली संतोष कुमार समेत सभी एसडीएम, सभी सीओ, कोतवाल, थानेदार व अन्य पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed