{"_id":"6834b69994a21825a3016ce4","slug":"there-was-a-fierce-fight-between-two-parties-case-registered-sitapur-news-c-102-1-slko1037-133087-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, केस दर्ज
Tue, 27 May 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 27 May 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। तंबौर के कोलगढ़ ग्राम पंचायत में रविवार को दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। कोलगढ़ निवासी तेजी ने बताया कि उनका गांव के ही महेश से खेत की मेड़ को लेकर विवाद हो गया।
विवाद बढ़ने पर महेश, प्रकाश व रामू उनपर हमलावर हो गए। आरोप है कि विपक्षियों ने पहले लाठी-डंडों से पीटा। इसके बाद प्रकाश ने किसी धारदार हथियार से सर पर वार कर दिया। इस वजह से तेजी बेहोश हो गए और खून से लथपथ हो गए। यह देखकर विपक्षी मौके से भाग गए। पुलिस ने उन्हें तंबौर सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। केस दर्ज कर लिया है।