{"_id":"68fe6507b78b3df8410e6923","slug":"there-is-no-water-in-the-canal-farmers-are-facing-problems-in-ploughing-sitapur-news-c-102-1-stp1003-142988-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: नहर में नहीं पानी, पलेवा करने के लिए किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: नहर में नहीं पानी, पलेवा करने के लिए किसान परेशान
Sun, 26 Oct 2025 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 26 Oct 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
महोली (सीतापुर)। क्षेत्र से निकली शारदा सहायक नहर में करीब तीन सप्ताह से पानी न होने से किसानों को दिक्कतें हो रही हैं। खीरी से मिश्रिख तक सैकड़ों किसान नहर से खेतों की सिंचाई करते हैं। इन दिनों गेहूं की बोआई के लिए खेतों में पलेवा किया जाना है, लेकिन नहर में पानी न होने से पलेवा का काम बाधित है।
नहर से क्षेत्र के लुकटहा, पैलाकीसा, बड़ागांव, हरदासपुर, सिकंदरपुर, पुन्नापुर, पीतमपुरग्रंट, चव्वा बेगमपुर, सढि़यामऊ सहित 100 से अधिक गांवों के किसान अपने खेतों की सिंचाई करते हैं।
बड़ागांव निवासी अतुल सिंह, धर्मगज सिंह, बाला प्रसाद, मानसिंह तथा चव्वाबेगमपुर निवासी प्रेमनरायन, त्रिजुगी नरायन मिश्रा, मंगूलाल, अजीत व सुशील आदि ने बताया कि नहर में पानी न होने से खेतों में पलेवा का काम बाधित है। इसके अलावा गन्ना की फसल की सिंचाई भी नहीं हो पा रही है। अगर कुछ दिन तक नहर में पानी नहीं आया तो गेहूं की बोआई प्रभावित हो सकती है।