फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   There are security personnel, cameras are also installed

Sitapur News: सुरक्षा कर्मी हैं, कैमरे भी लगे... पर सब महज दिखावा

Wed, 14 Jan 2026 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 14 Jan 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
There are security personnel, cameras are also installed
गंदी बेड शीट का लगा ढेर।
सीतापुर। जिला अस्पताल परिसर में महिला वार्ड सहित अन्य वार्डों की सुरक्षा भगवान भरोसे है। महज दिखावे के लिए सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। कागजों पर वार्डों में सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। मंगलवार को संवाद न्यूज एजेंसी की पड़ताल में न तो गार्ड दिखे और न ही महिला वार्ड का कैमरा चलता मिला। लोग बिना रोकटोक के आराम से आते-जाते हुए दिखाई दिए। इन हालातों के बीच जिला अस्पताल के शौचालय में मिले अविकसित भ्रूण मामले ने अधिकारियों को परेशान कर रखा है। जांच अधिकारी सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटे हैं लेकिन कैमरे बंद होने से उनके हाथ कुछ भी नहीं लगा।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में महिला वार्ड के शौचालय में सोमवार को एक अविकसित भ्रूण पड़ा मिला था। इसके बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए थे। संवाद न्यूज एजेंसी ने मंगलवार दोपहर 12 बजे अस्पताल की पड़ताल की तो हर कदम पर लापरवाही मिली।
विज्ञापन


महिला वार्ड में इंट्री गेट पर कैमरा लगा मिला, लेकिन कैमरे का एक तार निकला हुआ था। कर्मचारियों ने बताया कि यह कैमरा काफी दिन से काम नहीं कर रहा है। इस वार्ड के अंदर आराम से लोग आते-जाते हुए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेट के पास कोई सुरक्षाकर्मी भी तैनात नहीं था। जहां पर कैमरा लगा हुआ था, वहीं पर गंदी चादरों का ढेर लगा हुआ मिला। जबकि अस्पताल की सुरक्षा में 10 गार्ड तैनात है। मुआयने के समय यहां कोई गार्ड नहीं मिला। केवल मुख्य गेट व परचा काउंटर के पास गार्ड खड़े नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed